टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाएं
सभी दोस्तों को नमस्कार आज मैं आपको टाइपिंग स्पीड बढ़ाने की ऐसी ट्रिक बताने जा रहा हूँ जो की शायद ही आपको किसी ने बताया होगा | अब ये पढ़कर ये अनुमान मत लगा लेना की मैं फेंक रहा हूँ दोस्तों ऐसा नहीं है | ये बात सच है और ये बात मैं दावे के साथ इसीलिए कह रहा हूँ की मैं खुद उसी दौर से गुजरा हूँ और आज की DATE में एक अच्छा टाइपिस्ट की तरह हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग कर सकता हूँ |
आपकी जानकारी के लिए मैं आपको बताना चाहता हूँ की मेरी हिंदी और अंग्रेजी की स्पीड इस प्रकार है:-
हिंदी - 50 से 55
अंग्रेजी - 85 से 90
चलो ज्यादा बात न करते हुए मुद्दे की बात पर आते हैं, सभी लोग ये बात तो जानते ही हैं की कीबोर्ड पर अपनी उँगलियाँ ASDF और ;LKJ पर रखकर स्टार्ट करते हैं, मैं ये बात आपको नहीं बताने वाला हूँ की किस वर्ड के लिए किस ऊँगली का इस्तेमाल किया जाता है, उँगलियों का प्रयोग सभी लोग कर लेते हैं और इसके लिए आपको बहुत सी ऑनलाइन टाइपिंग वेबसाइट भी मिल जाएँगी उसके बाद भी काफी मेहनत करने के बाद भी सही ऊँगली का इस्तेमाल करके से भी अपनी स्पीड 20 से 22 वर्ड पर मिनट से ज्यादा नहीं बढ़ा पाते | मैं आपको छोटी छोटी बात इसीलिए बता रहा हूँ की आपको ये जानना बहुत जरुरी है की हम गलती कहाँ कर रहे हैं |
देखिये जब हमारी स्पीड 22 से 25 के बीच पहुँच जाती है तो हम उसको आगे नहीं बढ़ा पाते उसके पीछे का सबसे बड़ा कारण होता है हमारा "डर" जी हैं हमारा "डर" ही हमारी टाइपिंग की स्पीड को आगे बढ़ने से रोकता है|
जब हम लोग टाइपिंग करते हैं तो 02 वर्ड के बीच स्पेस मारने के बाद कुछ सेकंड के लिए सोचते हैं वो इसीलिए की हम डरते हैं कहीं हमारा अगला लिखा जाने वाला वर्ड गलत तो नहीं हो जायेगा | इसीलिए हम अगले वर्ड की शुरुआत धीरे से ही करते हैं जिस कारन हमारी स्पीड आगे ही नहीं बढ़ पाती और हम 20 से 30 के बीच में ही अटक कर रह जाती है ,अब आप एक बार सोचिये की आपके साथ भी ऐसा ही होता है क्या | बिलकुल ऐसा ही होता है |
जिस दिन आपने 02 वर्ड के बीच स्पेस को मारने के बाद सोचना बंद कर दिया और अपने मन मैं ये विश्वास बैठा लिया की नहीं मेरा अगला वर्ड गलत नहीं होगा मैं सोचूंगा नहीं अगले वर्ड को शुरुआत करने से पहले तो आपकी स्पीड अपने आप ही धीरे-धीरे बढ़ती चली जाएगी |
जब आप ऐसा करना शुरू करोगे तो स्टार्टिंग में आपके वर्ड गलत होंगे 01 बार 02 बार "बार-बार" लेकिन निरंतर 02 से 03 दिन मात्र 02-03 घंटे मेहनत करने से आपको आदत पड़ जाएगी और आप देखोगे की आपके 2 वर्ड के बीच स्पेस मारने के बाद अब मैं सोचने में समय खर्च नहीं कर रहा हूँ और अब मेरी स्पीड 30 से 40, 40 से 50, 50 से 60 बढ़ती चली जाएगी और आपको बता भी नहीं चलेगा की आप एक अच्छे टाइपिस्ट बन चुके हो |
ये सब कोई काल्पनिक नहीं है और न ही मुझे किसी ने ये सब बताया है, ये सब मेरे साथ हुआ है और मैंने आपको शेयर किया है यदि इससे किसी को भी फायदा मिलता है तो प्लीज मुझे एक कमेंट करके थैंक्स जरूर बोल देना | मुझे लगेगा की मेरे लिखने से यदि एक को भी फायदा मिला है तो मेरा ब्लॉग लिखना सफल हुआ है |
दोस्तों आप यदि चाहते हो की मैं आपको कुछ और भी जानकारी दूँ तो प्लेस मुझे कमेंट जरूर करैं की किस टॉपिक पर मैं आपके लिए ब्लॉग बनाऊं जो आपको पसंद हो |
धन्यवाद
लेखक - मोनू प्रजापति
